Booster dose of current Affairs and GK quiestions part 4

0

 ☑️ Current Affairs

#DCA_Dose 🔥 ⃝➥ 34_


प्रश्न 1:- किस राज्य सरकार ने सरकारी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति की आयु को 60 वर्ष से बढ़ा कर 62 वर्ष कर दिया है?

उत्तर :-  आंध्र प्रदेश राज्य सरकार ने।


प्रश्न 2:- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने केंद्रीय बजट 2022 में किस प्रकार के पासपोर्ट सेवा की घोषणा की है?

उत्तर :- ई-पासपोर्ट।


प्रश्न 3:- भारतीय रेलवे को कितने करोड़ रुपए का परिव्यय प्राप्त हुआ है?

उत्तर :- 1 लाख 37 हजार करोड़।


प्रश्न 4:- किस बैंक के साथ पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड ने NPCI के साथ पार्टनरशिप में Contact Less Credit Card लॉन्च किया है?

उत्तर :- पंजाब नेशनल बैंक।



प्रश्न 5:- अमेरिका में फाइजर ने कितने वर्ष से कम उम्र के बच्चों को वैक्सीन के इमरजेंसी उपयोग की अनुमति मांगी है?

उत्तर :- 5 वर्ष से कम।


प्रश्न 6:- चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए कितने विशेष पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है?

उत्तर :- 15 विशेष पर्यवेक्षकों की नियुक्ति।


प्रश्न 7:- देश की पहली बुलेट ट्रेन का पहला स्टेशन किस शहर में बनाया जाएगा?

उत्तर :- सूरत में।


प्रश्न 8:- रक्षा मंत्रालय ने दवाओं की होम डिलीवरी के लिए किस योजना की शुरुआत की है?

उत्तर :- सेहत योजना।


प्रश्न 9:- यूरोपीय और किस देश के बीच दूसरी आभासी समुद्री सुरक्षा वार्ता हुई है?

उत्तर :- भारत।


प्रश्न 10:- कौन सी क्रिकेट टीम 1000वां वन-डे क्रिकेट 🏏 खेलने वाली विश्व की पहली टीम होगी?

उत्तर :- भारत।


प्रश्न 11:- किस ओलंपिक खिलाड़ी को Loreus World Sports Awards 2022 के लिए नामित किया गया है?

उत्तर :- नीरज चोपड़ा।


प्रश्न 12:- किस राज्य सरकार ने 3 फरवरी (आज से) से स्कूलों को फिर से खोलने की अनुमति दे दी है?

उत्तर :- पश्चिम बंगाल राज्य सरकार ने।


प्रश्न 13:- भारत के किस राज्य में देश का पहला जियोलॉजिकल बनाने की घोषणा की गयी है?

उत्तर :- मध्य प्रदेश के जबलपुर में।


प्रश्न 14:- वित्त मंत्रालय निर्मला सीतारमण जी द्वारा मंगलवार को संसद में पेश आम बजट में प्रधानमंत्री के नाम से किन दो प्रमुख नई योजनाओं की शुरुआत करने की घोषणा की है?

उत्तर :- पीएम गति शक्ति राष्ट्रीय मास्टर योजना व पीएम पूर्वोत्तर विकास पहल।


प्रश्न 15:- किस देश की संसद ने चीन में मानव अधिकारों पर प्रस्ताव पारित किया है?

उत्तर :- जापान।


प्रश्न 16. प्रतिष्ठित लॉरेस विश्व खेल पुरस्कार के लिए किस भारतीय को “ब्रेकथ्रू अवार्ड” के लिए नामित किया गया है?

उत्तर : नीरज चोपड़ा। 


प्रश्न 17. इंग्लैंड एन्ड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या है?

उत्तर : एश्ले जाइल्स। 


प्रश्न 18. भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने आपस में सांठगांठ करके टायरों के दाम महंगे रखने के कारण पांच कंपनियों पर कितने करोड़ रूपए का जुर्माना लगा दिया है?

उत्तर : 1788 करोड़ रूपए। 


प्रश्न 19. वन विभाग ने चीन से सटे समदो बॉर्डर के लिए किस सड़क निर्माण को मंजूरी प्रदान कर दी है?

उत्तर : भावा-मुद सड़क। 


प्रश्न 20. न्यूजीलैंड के खिलाड़ी डेरिल मिशेल को टी-२० वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में दिखाई गयी खेल भावना के चलते किस अवार्ड से सम्मानित किया गया है?

उत्तर : आईसीसी स्पिरिट ऑफ क्रिकेट अवार्ड। 


प्रश्न 21. पाकिस्तान के 28वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में किसने शपथ ग्रहण कर ली है?

उत्तर : जस्टिस उमर अता बंदियाल। 


प्रश्न 22. बजट सत्र 2021-22 में क्रिप्टोकरेंसी पर होने वाली आय पर सरकार ने कितने प्रतिशत टैक्स लगाने की घोषणा की है?

उत्तर : 30 प्रतिशत। 


प्रश्न 23. राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (NIELIT) के नए महानिदेशक के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?

उत्तर : डॉ मदन मोहन त्रिपाठी। 


प्रश्न 24. दुनिया में इस्पात उत्पादक देशों में भारत को कौन सा स्थान प्राप्त हुआ है?

उत्तर : दूसरा (चीन-प्रथम)।


प्रश्न 25. ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के गैर कार्यकारी और स्वतंत्र निदेशक ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है उनका नाम क्या है?

उत्तर : उर्जित पटेल।

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)