Booster dose of Gk and Current affairs part-5

0

 ☑️ स्टेटिक जीके के साथ परीक्षा से संबंधित कर्रेंट अफेयर्स

प्रश्नोत्तरी सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए ✓ #StaticGK ✅


1- 9वीं महिला राष्ट्रीय आइस हॉकी चैम्पियनशिप (National Ice Hockey Championship) – 2022 कहाँ आयोजित हुई है ?

Ans. हिमाचल प्रदेश

Important Points-

हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति जिले के काजा में 9वीं राष्ट्रीय महिला आइस हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन हुआ

 



2- विश्व आर्थिक मंच (WEF) के दावोस एजेंडा शिखर सम्मेलन 2022 में भारत की तरफ से अध्यक्षता किसने की है ?

Ans. नरेंद्र मोदी

Important Points-

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो-कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विश्व आर्थिक मंच (WEF) के दावोस एजेंडा शिखर सम्मेलन 2022 को संबोधित किया है

कोविड -19 महामारी के कारण, “दावोस एजेंडा 2022” शिखर सम्मेलन 17 जनवरी से 21 जनवरी, 2022 तक डिजिटल रूप से आयोजित किया जा रहा है

इस सम्मेलन का विषय– दुनिया का राज्य

👉 WEF–

World Economic Forum

विश्व आर्थिक मंच

स्थापना – जनवरी 1971

मुख्यालय – कोलगनी (स्विट्जरलैंड)

अध्यक्ष – क्लाउस स्कवाब

 


3- केंद्र सरकार ने 24 जनवरी की जगह अब किस दिन से गणतंत्र दिवस समारोह को शुरू करने का फैसला किया है ?

Ans. 23 जनवरी

Important Points-

केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए 24 जनवरी की जगह अब 23 जनवरी से गणतंत्र दिवस (Republic Day) समारोह को शुरू करने का फैसला किया है

यह फैसला नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्‍मदिन को गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल करने की वजह से ल‍िया गया है

सुभाष चंद्र बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को हुआ था.

 


4- इनइक्वलिटी किल्स रिपोर्ट 2021 (Inequality Kills Report 2021) को किसने जारी किया है ?

Ans. ऑक्सफैम इंडिया

Important Points-

कोरोना वायरस महामारी के पहले दो साल में दुनिया में 99 प्रतिशत लोगों की आमदनी में गिरावट आई है और 16 करोड़ से अधिक लोग ‘गरीब’ की श्रेणी में आ गए हैं

वही दूसरी तरफ महामारी काल में दुनिया के दस सबसे अमीर व्यक्तियों की संपत्ति प्रतिदिन 1.3 अरब डॉलर (9,000 करोड़ रुपये) की दर से बढ़कर 1,500 अरब डॉलर (111 लाख करोड़ रुपये से अधिक) पर पहुंच गई

 


5- परिधान निर्यात संवर्धन परिषद (APEC) के नए अध्यक्ष कौन बने हैं?

Ans. नरेंद्र कुमार गोयनका

Important Points-

नरेंद्र कुमार गोयनका परिधान निर्यात संवर्धन परिषद (APEC)के नए अध्यक्ष बने हैं

नरेंद्र कुमार गोयनका,डॉ ए शक्तिवेल की जगह लेंगे

 


6- किस महासागर में स्थित टोंगा द्वीप के पास समुद्र के भीतर बड़ा ज्वालामुखी विस्फोट हुआ है ?

Ans. प्रशांत महासागर

Important Points-

दक्षिण प्रशांत महासागर में हाल ही में समुद्र के अंदर एक भयानक ज्वालामुखी विस्फोट हुआ. जिससे निकला धुआं 22 किलोमीटर ऊपर तक गया. विस्फोट इतना तेज था कि उससे निकलने वाली शॉकवेव से 4 फीट ऊंची सुनामी आ गई. यह नजारा अंतरिक्ष से भी दिखाई दिया

 


7- “सिडनी टेनिस क्लासिक टूर्नामेंट 2022” में पुरुष एकल का खिताब किसने जीता है ?

Ans. असलान करात्सेव

Important Points-

सिडनी टेनिस क्लासिक फाइनल में पुरुषों का एकल खिताब रूस के असलान करात्सेव ने जीता है

 


8- भारतीय महिला हॉकी टीम की नई कप्तान कौन बनी है ?

Ans. सविता पुनिया

Important Points-

नियमित कप्तान रानी रामपाल बेंगलुरू में चोट से उबर रही हैं और इसलिए 21 से 28 जनवरी के बीच होने वाले टूर्नामेंट के लिए सविता को कप्तान नियुक्त किया गया है

अनुभवी गोलकीपर सविता पुनिया मस्कट में होने वाले आगामी ‘महिला एशिया कप’ में भारत का नेतृत्व करेंगी

 


9- किस देश के पूर्व प्रधानमंत्री तोशिकी कैफू का निधन हो गया है ?

Ans. जापान

Important Points-

जापान के पूर्व प्रधान मंत्री तोशिकी कैफू (Toshiki Kaifu) का 91 वर्ष की आयु में जापान में निधन हो गया। उन्होंने 1989 से 1991 तक पीएम के रूप में कार्य किया

👉 जापान (Japan)

जापान एशिया महाद्वीप में स्थित है.

जापान की राजधानी – टोक्यो (होन्शू द्वीप पर स्थित है )

जापान की Currency – जापानी येन

जापान के प्रधानमंत्री – फुमिओ किशिदा

 


10- 18 जनवरी 2022 को समाज सुधारक महादेव गोविंद रानाडे की कौनसी जयंती मनाई गई है ?

Ans. 180वीं

Important Points-

महादेव गोविंद रानाडे का जन्म महाराष्ट्र के निफाड गाँव में 18 जनवरी 1842 को हुआ था

महादेव गोविंद रानाडे एक प्रसिद्ध लेखक,समाज सुधारक, भारतीय शिक्षाविद, अर्थशास्त्री और इतिहासकार थे

Post a Comment

0 Comments
Post a Comment (0)