नाटो
...........
NATO क्या है ?
👉🏻 नाटो का पूरा नाम उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन है।
👉North Atlantic Treaty Organization
NATO की स्थापना ?
👉🏻 नाटो की स्थापना 4 अप्रैल, 1949 को 12 संस्थापक सदस्यों द्वारा अमेरिका के वाशिंगटन में किया गया था।
👉🏻 यह एक अंतर- सरकारी सैन्य संगठन है।
NATO का मुख्यालय ?
👉🏻 इसका मुख्यालय बेल्जियम की राजधानी ब्रुसेल्स में अवस्थित है।
NATO के सदस्य ?
👉🏻 वर्तमान में इसके सदस्य देशों की संख्या 30 है।
..........................
Nato 📰News🔍
👉🏻 नाटो यूरोप और उत्तरी अमेरिका के देशों के मध्य एक सैन्य गठबंधन है।
👉🏻 वर्ष 2017 एवं 2020 में क्रमश: मोंटेनेग्रो और उत्तरी मैसिडोनिया को सदस्य देश के रूप में शामिल किया गया है।
👉🏻 नाटो सामूहिक रक्षा के सिद्धांत पर काम करता है, जिसका तात्पर्य ‘एक या अधिक सदस्यों पर आक्रमण सभी सदस्य देशों पर आक्रमण माना जाता है।
👉🏻 नाटो में कोई भी निर्णय सभी 30 सदस्यों के सामूहिक इच्छा के आधार पर ली जाती है।
👉🏻 नाटो के सदस्य देशों का कुल सैन्य खर्च विश्व के सैन्य खर्च का 70% से अधिक है, जिसमें अमेरिका अकेले अन्य यूरोपीय देशों की तुलना में अधिक खर्च करता है।