Hello 🙋♂️ & welcome
In Our Website -👉 Total YT
-----------------------------------------------------
👉👉पूरक परीक्षा 2021 के लिए ऑन लाईन आवेदन पत्र भरवाने सम्बन्धी महत्वपूर्ण निर्देश
---------------------------_-------------------------------------
विश्वविद्यालय की स्नातक स्तर तृतीय / अंतिम वर्ष की परीक्षा 2021 में पूरक / PPTO घोषित परीक्षार्थियों तथा पूर्व वर्षों में पूरक / PPTO घोषित परीक्षार्थी, जो तृतीय वर्ष परीक्षा 2021 में अनुत्तीर्ण घोषित हुए हैं.
पूरक परीक्षा के लिए दिनांक 07.12. 2021 से 15.12 2021 तक निम्न प्रक्रिया के अनुसार ऑन लाईन आवेदन पत्र भरवाए जा रहे है -
👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇👇
1. छात्र सर्वप्रथम वेबसाईट www.mgsubikaner.ac.in अथवा Univindia.net पर visit करें तथा
supplementary exam form-2021 के विकल्प का चयन करें।
2. पूरक परीक्षार्थी जिस कक्षा के लिए आवेदन करना चाहता है, उस कक्षा पर क्लिक करें।
3. आवेदन पत्र की वांछित प्रविष्टियां जांच करने के उपरांत proceed for fees पर क्लिक करें।
4. सिस्टम पर उपलब्ध आवेदन पत्र की प्रविष्टियों की जांच करने के पश्चात् Make payment पर क्लिक करें।
📝Note:- ध्यान रहे कि बटन पर क्लिक करने से पहले आवेदन पत्र क्रमांक अपने पास नोट कर रख लेवें।
5. आवेदन पत्र ई-मित्र के माध्यम से भरा जाता है तो निर्धारित शुल्क ई-मित्र के माध्यम से ही जमा होगा।
6. निर्धारित शुल्क जमा होने के पश्चात् आवेदन पत्र दो प्रतियों में प्रिंट कर पूर्व कक्षाओं / परीक्षाओं की अंकतालिकाओं की स्व प्रमाणित छायाप्रति के साथ उपरोक्त निर्धारित अवधि में सम्बन्धित परीक्षा केन्द्र पर जमा करावें।
आवेदन पत्र की एक अतिरिक्त प्रति (छाया प्रति) अभ्यर्थी अनिवार्य रूप से अपने पास सुरक्षित रखें।